मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news young man died after falling from a crane in a marble company in andhra pradesh body reached home after three days

Chandauli News: आंध्र प्रदेश की मार्बल कंपनी में क्रेन से गिरकर युवक की मौत, तीन दिन बाद घर पहुंचा शव.

"बलुआ घाट पर पूरे रीति-रिवाज के साथ युवक का अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।"

chandauli

8:21 PM, Jul 1, 2026

Share:

Chandauli News: आंध्र प्रदेश की मार्बल कंपनी में क्रेन से गिरकर युवक की मौत, तीन दिन बाद घर पहुंचा शव.
logo

मृतक अनिल राजभर कि फ़ाइल. फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के इटवा गांव निवासी 32 वर्षीय युवक की आंध्र प्रदेश में एक मार्बल ग्रेनाइट कंपनी में काम करने के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार सुबह जब एंबुलेंस से शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में बलुआ घाट पर युवक का अंतिम संस्कार किया गया।

Img

मृतक की पहचान अनिल राजभर पुत्र सारनाथ राजभर के रूप में हुई है। वह अपने दो भाइयों संदीप और सुशील के साथ आंध्र प्रदेश के अंगोल स्थित एक निजी मार्बल ग्रेनाइट कंपनी में काम करता था। परिजनों के अनुसार, लगभग एक माह पहले वह अपने दादा के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोबारा काम पर लौट गया था। बताया गया कि 28 जून की शाम करीब पांच बजे अनिल कंपनी में क्रेन पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह क्रेन से नीचे गिर गया। 

विज्ञापन

Img

परिजनों के मुताबिक हादसे के दौरान करंट लगने की भी आशंका है, जिससे वह संतुलन खो बैठा। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई। कंपनी की ओर से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बुधवार सुबह करीब छह बजे एंबुलेंस से शव गांव पहुंचा तो पत्नी बिंदु देवी, पुत्र अनुज, पुत्री अनामिका, माता अग्नि देवी, पिता सारनाथ राजभर तथा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक का माहौल रहा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.