मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news young man died in a road accident near sakaldiha turn gol was going to meet his wife

Chandauli News: सकलडीहा मोड़ के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्नी से मिलने जा रहा था गोल.

"ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह और जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने कहा कि गोलू एक होनहार, मेहनती और मिलनसार युवक था। उसकी असमय मृत्यु से पूरे क्षेत्र को गहरा आघात पहुंचा है।"

chandauli

12:22 PM, Jul 1, 2026

Share:

Chandauli News: सकलडीहा मोड़ के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्नी से मिलने जा रहा था गोल.
logo

मृतक गोलू की फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के सकलडीहा मोड़ स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास मंगलवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिसके बाद पीछे से आ रहे डंपर की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Img

मृतक की पहचान धानापुर थाना क्षेत्र के खड़ान गांव निवासी सतीश प्रकाश चंद्र उर्फ गोलू खरवार (26) के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार, गोलू अपने घर खड़ान से चंदौली स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय जा रहा था, जहां उसकी पत्नी काजल स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत हैं। वह उनसे मिलने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। गोलू अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसकी शादी करीब पांच वर्ष पहले धानापुर क्षेत्र के महराई गांव में हुई थी। दंपति की तीन वर्षीय बेटी आराध्या है। पिता राजेश खरवार मजदूरी कर परिवार का सहयोग करते हैं। ऐसे में गोलू की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनके सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।

विज्ञापन

Img

ग्रामीणों ने बताया कि गोलू का स्वभाव बेहद मिलनसार था और वह सभी के सुख-दुख में बढ़-चढ़कर शामिल रहता था। उसकी असामयिक मौत से पूरे खड़ान गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। धानापुर के ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह, प्रधान प्रतिनिधि बलवंत सिंह, समाजसेवी प्रेम सिंह, नीरज पांडेय, धीरज सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.