मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news young man dies due to drowning in the canal wife and two innocent children are in bad condition crying

Chandauli News: नहर में डूबने से युवक की मौत, पत्नी और दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल.

"दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गया 28 वर्षीय युवक गोविंदपुर राजवाहा में नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।"

chandauli

8:17 AM, Jul 20, 2026

Share:

Chandauli News: नहर में डूबने से युवक की मौत, पत्नी और दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल.
logo

मृतक शैलेश प्रजापति की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, चंदौली.

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के भूसीकृतपुरवां गांव निवासी 28 वर्षीय शैलेश प्रजापति की गोविंदपुर राजवाहा में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

Img

जानकारी के अनुसार शैलेश प्रजापति अपने दोस्तों के साथ लतीफ़ शाह बाबा क्षेत्र में पार्टी मनाने गया था। लौटते समय पड़रिया गांव के समीप सभी लोग गोविंदपुर राजवाहा में नहाने उतर गए। इसी दौरान तेज बहाव में शैलेश बह गया और पुल के नीचे फंस गया। साथियों और स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

Img

घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कृपेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। मृतक अपने पीछे पत्नी पूनम, तीन वर्षीय पुत्र रतन और दो वर्षीय पुत्री सृष्टि को छोड़ गया है। पति की असमय मौत से पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं प्रधान प्रतिनिधि आनंद सिंह ने बताया कि शैलेश मिलनसार स्वभाव का युवक था और उसकी मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.