Chandauli News: पुल के पास गंभीर हालत में मिला युवक, वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर.
"परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटना का खुलासा किया जाएगा।"
chandauli
10:30 AM, May 6, 2026
Share:


घायल श्रावण कि फ़ाइल. फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। मुगलसराय क्षेत्र में देर रात एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। युवक को गंभीर हालत में वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि मुग़लसराय कोतवाली के वार्ड न 01 शाहकुटी निवासी श्रवण जायसवाल 2 मई की रात करीब 8 बजे काम से निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। मोबाइल बंद मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रविवार सुबह पुलिस ने सूचना दी कि युवक मुगलसराय पुल के पास सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला है। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। होश आने पर युवक ने बताया कि पहले से घात लगाए 3-4 हमलावरों ने उस पर हमला किया। उसने दो आरोपियों की पहचान भी की है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटना का खुलासा किया जाएगा।#ChandauliNews #CrimeNews #Mughalsarai #UPPolice #BreakingNews



