ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news young man found unconscious in the drain died in hospital police engaged in investigation

Chandauli News: नाली में अचेत मिला युवक, अस्पताल में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस.

"बताया जा रहा है कि आनन्द कुमार खेती-बाड़ी का काम करता था। पारिवारिक कारणों से वह पिछले कुछ समय से परेशान चल रहा था। उसकी पत्नी कई वर्षों से मायके में रह रही है और उनका एक छोटा बेटा भी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

2:43 PM, Mar 31, 2026

Share:

Chandauli News: नाली में अचेत मिला युवक, अस्पताल में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस.
logo

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर इकट्ठा हुए ग्रामीण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के अमरीपुर गांव में मंगलवार सुबह एक युवक संदिग्ध हालात में पुलिया के नीचे नाली में अचेत अवस्था में मिला। युवक की पहचान 30 वर्षीय आनन्द कुमार पांडेय के रूप में हुई है, जो सोमवार शाम से ही घर से लापता था।

Img

ग्रामीणों ने सुबह काली माता मंदिर के पास उसे पड़ा देखा, जिसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

Img

बताया जा रहा है कि आनन्द कुमार खेती-बाड़ी का काम करता था। पारिवारिक कारणों से वह पिछले कुछ समय से परेशान चल रहा था। उसकी पत्नी कई वर्षों से मायके में रह रही है और उनका एक छोटा बेटा भी है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.