ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news young man found unconscious in the general coach of pune danapur special died before reaching the hospital

Chandauli News: पुणे-दानापुर स्पेशल के सामान्य कोच में अचेत मिला युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत.

“पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन के सामान्य कोच में शनिवार सुबह एक 19 वर्षीय युवक अचेत अवस्था में मिला। डीडीयू स्टेशन पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक इलाज के लिए पुणे से घर लौट रहा था।”

chandauli

6:55 PM, Oct 3, 2026

Share:

Chandauli News: पुणे-दानापुर स्पेशल के सामान्य कोच में अचेत मिला युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत.
logo

डीडीयू जंक्शन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। पुणे से दानापुर जा रही पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन के सामान्य कोच में शनिवार सुबह एक युवक अचेत अवस्था में मिला। डीडीयू स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद यात्रियों की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची। मंडलीय रेल अस्पताल से पहुंचे चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन शनिवार सुबह करीब 6:50 बजे डीडीयू स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही सामान्य कोच के यात्रियों ने युवक के अचेत पड़े होने की जानकारी दी। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर मंडलीय रेल अस्पताल की चिकित्सकीय टीम भी मौके पर पहुंची। आरपीएफ निरीक्षक अनीता कुमारी के अनुसार मृतक की पहचान बिहार के सहरसा जिले के चोर बाजार थाना क्षेत्र के वनचाल गांव निवासी सुखदेव (19) पुत्र शिवचरण सदा के रूप में हुई है। सुखदेव के साथ उसके जीजा मनसुख भी यात्रा कर रहे थे।

विज्ञापन

मनसुख ने बताया कि सुखदेव पुणे में रहकर काम करता था और पहले से इलाज करा रहा था। चिकित्सक की सलाह पर उसे घर ले जाया जा रहा था। यात्रा के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.