Chandauli News: प्रेम प्रसंग में युवक ने गंगा में लगाई छलांग, बाइक पर मिला बेवफाई का लेटर.
"बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक के नंबर के आधार पर युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।"
chandauli
11:07 PM, May 15, 2026
Share:


बलुआ गंगा पुल पर खड़ी बाइक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के बलुआ पुल से शुक्रवार रात एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। युवक की बाइक और पर्स पुल पर ही मिले, जिसमें कथित बेवफाई से जुड़ा एक पत्र बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार रात एक युवक बलुआ पुल पर अपनी बाइक खड़ी कर अचानक गंगा में कूद गया। पीछे से आ रहे लोगों ने घटना देखी तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और निजी गोताखोरों की मदद से नाव के जरिए युवक की तलाश शुरू कराई, लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से बाइक और युवक का पर्स कब्जे में लिया है। पर्स में मिले पत्र में “पूजा” नाम का उल्लेख कई बार लिखा मिला है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है। बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक के नंबर के आधार पर युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
