मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news young man returning from petrol pump died in a road accident marriage was to take place in november

Chandauli News: पेट्रोल पंप से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, नवंबर में होनी थी शादी.

"दीपक मौर्य की शादी इसी वर्ष नवंबर में तय थी। आगामी 1 अगस्त को बरक्षा का कार्यक्रम होना था और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। लेकिन एक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। बेटे की असमय मौत से माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।"

chandauli

8:14 PM, Jul 13, 2026

Share:

Chandauli News: पेट्रोल पंप से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, नवंबर में होनी थी शादी.
logo

मृतक दीपक फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर पेट्रोल पंप के समीप रविवार देर रात अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन गंभीर हालत में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार बलुआ घाट पर कर दिया। मृतक की पहचान ताजपुर गांव निवासी दीपक मौर्य के रूप में हुई है, जो सकलडीहा के तेंदुईपुर गांव में इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री का काम करता था। 

Img

जानकारी के अनुसार रविवार रात वह बाइक से पेट्रोल भरवाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान सकलडीहा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह काफी देर तक सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा रहा। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस के अनुसार परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

Img

परिजनों के अनुसार दीपक मौर्य की शादी इसी वर्ष नवंबर में तय थी। आगामी 1 अगस्त को बरक्षा (रोकाई) का कार्यक्रम होना था और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। लेकिन एक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। बेटे की असमय मौत से माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.