ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news young man was using mobile at the train gate died after falling down

Chandauli News: ट्रेन के गेट पर मोबाइल चला रहा था युवक, नीचे गिरकर मौत.

“चंदौली के अलीनगर क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक नवरात्र मेले में खिलौने की दुकान लगाने के लिए वाराणसी से सामान खरीदकर चाचा के साथ घर लौट रहा था।”

chandauli

9:42 PM, Sep 29, 2026

Share:

Chandauli News: ट्रेन के गेट पर मोबाइल चला रहा था युवक, नीचे गिरकर मौत.
logo

थाना अलीनगर जनपद चंदौली

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के नीबूपुर गांव के समीप सोमवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय रोहित कुमार की मौत हो गई। बिहार के बक्सर जिले के नई बाजार गांव निवासी रोहित अपने चाचा सोपाल कुमार के साथ वाराणसी से नवरात्र मेले में खिलौने की दुकान लगाने के लिए सामान खरीदकर अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस से वापस लौट रहा था। बताया गया कि ट्रेन व्यास नगर स्टेशन से पहले नीबूपुर के पास पहुंची तो रोहित गेट के पास खड़े होकर मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया।

चाचा सोपाल कुमार के अनुसार दोनों सोमवार सुबह करीब 11 बजे वाराणसी पहुंचे थे और वहां से खिलौने खरीदने के बाद अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस से लौट रहे थे। वाराणसी स्टेशन पर ट्रेन चलने से पहले रोहित गुटखा लेने के लिए नीचे उतर गया था। जब तक वह वापस लौटा, ट्रेन चल चुकी थी। इसके बाद वह दौड़कर दूसरे कोच में चढ़ गया। डीडीयू स्टेशन पहुंचने के बाद सोपाल ने रोहित के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। इसके बाद उन्होंने 112 पर सूचना दी। पुलिस ने रेलवे कंट्रोल रूम से संपर्क किया तो नीबूपुर के समीप एक युवक के ट्रेन की चपेट में आने की जानकारी मिली। चाचा ऑटो से घटनास्थल पहुंचे, जहां रोहित की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

सूचना पर जीआरपी वाराणसी मौके पर पहुंची और अलीनगर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात परिजन भी थाने पहुंच गए। रोहित हरिद्वार प्रसाद के दो बेटों और एक बेटी में सबसे बड़ा था। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां बबीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। छोटा भाई मोहित गांव में मोबाइल की दुकान चलाता है। भाई की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अलीनगर थाना प्रभारी गगन राज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.