ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news youth arrested for posting objectionable posts against pm modi on social media

Chandauli News: सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में युवक गिरफ्तार.

“चंदौली के कंदवा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।”

chandauli

5:40 PM, Aug 2, 2026

Share:

Chandauli News: सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में युवक गिरफ्तार.
logo

कंदवा पुलिस कि गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। कंदवा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी फेसबुक आईडी से भारत के प्रधानमंत्री से संबंधित कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और एडिट तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। मामले में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

पुलिस के मुताबिक उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए थाना कंदवा पर धारा 66 आईटी एक्ट से संबंधित आरोपी सत्येन्द्र प्रसाद पुत्र रामवचन विन्द उर्फ भगवान, निवासी ग्राम खुरहट परशुरामपुर, थाना कंदवा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी की कार्रवाई में थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र यादव सहित थाना कंदवा की पुलिस टीम शामिल रही।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.