Chandauli News: सकलडीहा स्टेशन से 48 केन बीयर के साथ युवक गिरफ्तार.
“सकलडीहा रेलवे स्टेशन से पुलिस ने बिहार के एक युवक को 48 केन बीयर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी उत्तर प्रदेश से शराब-बीयर खरीदकर ट्रेनों के जरिए बिहार ले जाकर बेचता था। मामले में दो बाल अपचारियों को भी संरक्षण में लिया गया है।”
chandauli
10:15 AM, Oct 3, 2026
Share:


कोतवाली में बीयर के साथ गिरफ्तार बिहार का युवक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.
चंदौली। सकलडीहा रेलवे स्टेशन शराब और बीयर तस्करी का जरिया बनता जा रहा है। पुलिस के अनुसार यहां से शराब और बीयर खरीदकर ट्रेन के जरिए बिहार ले जाने के मामले सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने 1 अक्टूबर की रात करीब साढ़े 11 बजे स्टेशन के पास बिहार निवासी एक युवक को 48 केन बीयर के साथ गिरफ्तार किया। दो बाल अपचारियों को भी नियमानुसार संरक्षण में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक की पहचान बिहार के राजा बाजार बिहिया निवासी रोशन कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की लाइसेंसी शराब की दुकानों से थोड़ी-थोड़ी बीयर और शराब खरीदकर इकट्ठा की जाती थी। इसके बाद ट्रेनों के जरिए शराब-बीयर बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने से मुनाफा कमाया जाता था।
विज्ञापन
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक गोपाल तिवारी, हेड कांस्टेबल राकेश यादव और कांस्टेबल हृदेश चक्रवर्ती शामिल रहे। पुलिस की कार्रवाई के बाद शराब तस्करी से जुड़े लोगों में खलबली मची है।


