Chandauli News: देसी कट्टा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार.
"मुगलसराय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया निवासी राहुल कुमार चौधरी को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी असलहे के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फ़िराक में था"
chandauli
10:53 PM, Aug 27, 2025
Share:


मुगलसराय पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बरामद कट्टा और कारतूस के साथ
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान बुधवार को जीटीआर बृज के बगल वाले रास्ते से तमंचे व कारतूस के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी गगन राज सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे चेकिंग के दौरान बुधवार को जीटी रोड पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर जीटी रोड स्थित जीटीआर ब्रिज के बगल वाले रास्ते के पास एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर इधर-उधर भागने लगा। टीम ने उक्त अभियुक्त को घेराबंदी कर पकड़ लिया और थाने ले आए। थाने में जांच के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। युवक का नाम और पता पूछे जाने पर उसने अपना नाम राहुल कुमार चौधरी, मोहनिया, कैमूर, भभुआ, बिहार बताया। युवक को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



