ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news youth arrested with illegal pistol and live cartridges

Chandauli News: अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार.

"पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह तमंचा और कारतूस बिहार की ओर से आने-जाने वाले एक व्यक्ति से खरीदा था, हालांकि वह इसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।"

chandauli

7:21 PM, Jan 8, 2026

Share:

Chandauli News: अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार.
logo

बलुआ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, बरामद तमंचा और कारतूस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क. 

चंदौली।  पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना बलुआ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुरुवार सुबह अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 7:35 बजे मोहरगंज स्थित देशी शराब के ठेके के पास से पुलिस ने आकाश यादव उर्फ पन्ना यादव (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी सेबती मऊ, थाना बलुआ, जनपद चंदौली का निवासी बताया गया है।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह तमंचा और कारतूस बिहार की ओर से आने-जाने वाले एक व्यक्ति से खरीदा था, हालांकि वह इसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, चौकी प्रभारी मोहराज सुबोध कुमार गौतम एवं हेड कांस्टेबल राजबहादुर सरोज शामिल रहे।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.