मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news youth arrested with pistol during vehicle checking in balua

Chandauli News: बलुआ में वाहन चेकिंग के दौरान तमंचा संग युवक गिरफ्तार.

"बलुआ थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह तमंचा लोगों को डराने-धमकाने के उद्देश्य से रखता था।"

chandauli

9:37 PM, Mar 1, 2026

Share:

Chandauli News: बलुआ में वाहन चेकिंग के दौरान तमंचा संग युवक गिरफ्तार.
logo

बलुआ पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के महुअर गांव में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक खोखा बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार बलुआ थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक यज्ञ नारायण यादव पुलिस टीम के साथ महुअर में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को खेत की ओर कच्चे रास्ते से जाते देखा गया। पुलिस को देखते ही वह मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा।पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान अजीत विश्वकर्मा उर्फ गोलू के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध तमंचा बरामद हुआ।

विज्ञापन

थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह तमंचा लोगों को डराने-धमकाने के उद्देश्य से रखता था। अवैध असलहा लिए आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसको घेरकार पकड़ लिया गया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.