मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news youth beaten up over gambling and money dispute case registered against five including journalist of hindi daily

Chandauli News: जुए और पैसों के विवाद में युवक की पिटाई, हिंदी दैनिक के पत्रकार समेत पांच पर मुकदमा दर्ज.

"फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन घटना के दो दिन बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। नौगढ़ पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

3:04 PM, May 25, 2026

Share:

Chandauli News: जुए और पैसों के विवाद में युवक की पिटाई, हिंदी दैनिक के पत्रकार समेत पांच पर मुकदमा दर्ज.
logo

जानलेवा हमले में घायल लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराती नौगढ़ पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो, चंदौली.

चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा मोड़ पर दो दिन पूर्व हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने एक हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार समेत पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पीड़ित युवक का आरोप है कि पैसों के विवाद में उसे घेरकर बेरहमी से पीटा गया और अधमरी हालत में छोड़ दिया गया।

Img

बताया जा रहा है कि बाघी निवासी संतोष केशरी 22 मई की रात चकिया से लौट रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही वह सेमरा मोड़ पहुंचा, वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि रविंद्र, विशाल गुप्ता, महेंद्र केशरी, रिंकू केशरी समेत अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के अनुसार, हमलावर जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना के बाद पुलिस ने संतोष केशरी की तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 115(2), 351(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

Img

एफआईआर में पांच लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें एक हिंदी दैनिक अखबार से जुड़े पत्रकार का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जुए और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन घटना के दो दिन बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.