मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news youth created ruckus in ado panchayat office police took him into custody and started investigation

Chandauli News: एडीओ पंचायत कार्यालय में युवक ने किया हंगामा, पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की जांच.

"सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

10:34 PM, Jun 18, 2026

Share:

Chandauli News: एडीओ पंचायत कार्यालय में युवक ने किया हंगामा, पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की जांच.
logo

मौके पर हंगामा करने वाले शख्स से पूछताछ करती पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).

चंदौली। सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय पर गुरुवार दोपहर एक युवक ने एडीओ पंचायत कार्यालय में पहुंचकर अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। घटना से ब्लॉक परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। मामले में शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार इनायतपुर गांव निवासी युवक आवास संबंधी समस्या को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचा था। बताया गया कि उसका क्षेत्र बरहनी ब्लॉक के अंतर्गत आता है, इसके बावजूद वह सकलडीहा ब्लॉक में पहुंच गया। वहां एडीओ पंचायत कार्यालय में मौजूद अधिकारी से उसकी कहासुनी हो गई। अधिकारियों के अनुसार युवक को कई बार समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह शांत होने के बजाय दुर्व्यवहार करने लगा और कार्यालय में हंगामा करने लगा। इसके बाद एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक जयप्रकाश दूबे और कांस्टेबल रोहित युवक को पकड़कर थाने ले गए। घटना के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने ब्लॉक मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई। उनका कहना है कि परिसर में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से कर्मचारी असुरक्षित महसूस करते हैं। कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.