ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news youth died after falling from kota patna express youth was going to zamania from pddu nagar

Chandauli News: कोटा पटना एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, पीडीडीयू नगर से जमानिया जा रहा था युवक.

"कमलेश यादव मंगलवार को 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस से जमानिया जा रहा था। कमलेश ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा होकर यात्रा कर रहा था। शाम पांच बजे के लगभग, जब ट्रेन धीना रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, इसी दौरान अचानक कमलेश का पैर फिसल गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गया। रेलवे ट्रैक पर गिरते ही कमलेश ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई"

chandauli

10:53 PM, Sep 16, 2025

Share:

Chandauli News: कोटा पटना एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, पीडीडीयू नगर से जमानिया जा रहा था युवक.
logo

मृतक कमलेश यादव की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। डीडीयू जंक्शन पटना रेल लूट पर धीना रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की शाम एक हादसा हो गया। चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सकलडीहा कोतवाली के नईबाजार निवासी 22 वर्षीय कमलेश यादव के रूप में हुई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची दिलदारनगर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने मृतक के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।

Img

जानकारी के अनुसार, कमलेश यादव मंगलवार को 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस से जमानिया जा रहा था। कमलेश ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा होकर यात्रा कर रहा था। शाम पांच बजे के लगभग, जब ट्रेन धीना रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, इसी दौरान अचानक कमलेश का पैर फिसल गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गया। रेलवे ट्रैक पर गिरते ही कमलेश ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना पूर्व दिशा के केबिन के पास, पोल संख्या 723/2 के निकट हुई।

विज्ञापन

Img

मौके पर पहुंचे सैयदराजा के पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू

घटना की जानकारी तत्काल केबिन मास्टर ने थाना धीना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दिलदारनगर जीआरपी को मामले की सूचना दी। पुलिस जांच के दौरान मृतक की जेब से पीडीडीयू नगर वाया जमानिया का टिकट बरामद हुआ। सैयदराजा के पूर्व सपा विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू भी मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों से कहा कि इस दुख की घड़ी में वे अकेले नहीं हैं। उन्होंने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.