मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news youth died in a road accident as soon as the body reached home there was chaos and mourning in the village

Chandauli News: सड़क हादसे में युवक कि मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम गांव में मातम.

"अलीनगर कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि बुलेट को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

8:32 PM, Feb 13, 2026

Share:

Chandauli News: सड़क हादसे में युवक कि मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम गांव में मातम.
logo

मृतक अमित सिंह चकरिया गांव निवासी की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के चकरिया गांव के समीप गुरुवार देर शाम करीब सात बजे अज्ञात बाइक की टक्कर से 37 वर्षीय अमित कुमार सिंह की देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं उसी गांव के 40 वर्षीय सम्राट सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शुक्रवार को शव घर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। बलुआ घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

Img

बताया जा रहा है कि चकरिया गांव निवासी स्व. महेंद्र सिंह के पुत्र अमित कुमार सिंह अपने गांव के ही सम्राट सिंह के साथ शाम को घर से निकलकर कुचमन स्टेशन की ओर जा रहे थे। गांव के बाहर सड़क पार करते समय रेलवे फाटक खुलने के बाद वाहनों की आवाजाही बढ़ गई। इसी दौरान तेज रफ्तार बुलेट सवार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन

Img

मौके पर जुटी भीड़ और पुलिस की मदद से दोनों को पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अमित सिंह ने दम तोड़ दिया। सम्राट सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मृतक की पत्नी श्वेता सिंह, तीन वर्षीय पुत्र आयांश उर्फ नारायण सिंह और माता राजकुमारी देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.