Chandauli News: सड़क हादसे में युवक की मौत, बाद में हुई पहचान.
"पुलिस द्वारा आसपास के थानों में सूचना देने और प्रयास करने के बाद उसकी पहचान सिद्भु बिंद के रूप में हुई। बलुआ पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और हादसे में शामिल वाहन की तलाश जारी है।"
chandauli
6:30 PM, Apr 25, 2026
Share:


थाना बलुआ, चंदौली
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज में गुरुवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। प्रारंभ में युवक की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में उसकी शिनाख्त धानापुर थाना क्षेत्र के किशुनपुरा गांव निवासी सिद्भु बिंद पुत्र गिरधर बिंद के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि देर रात युवक सड़क किनारे जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पहले युवक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिलने से उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस द्वारा आसपास के थानों में सूचना देने और प्रयास करने के बाद उसकी पहचान सिद्भु बिंद के रूप में हुई।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और हादसे में शामिल वाहन की तलाश जारी है।
