ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news youth died under suspicious circumstances in maharashtra dead body reached village late at night

Chandauli News: महाराष्ट्र में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, देर रात गांव पहुंचा शव.

“चंदौली के सकलडीहा क्षेत्र के बलारपुर गांव निवासी 46 वर्षीय सुदर्शन यादव की महाराष्ट्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार देर रात शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।”

chandauli

12:13 AM, Sep 15, 2026

Share:

Chandauli News: महाराष्ट्र में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, देर रात गांव पहुंचा शव.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बलारपुर गांव निवासी 46 वर्षीय सुदर्शन यादव की शुक्रवार को महाराष्ट्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रविवार देर रात एंबुलेंस से शव गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सुदर्शन यादव जद्दू यादव के पुत्र थे और महाराष्ट्र की एक निजी कंपनी में काम करते थे। परिजनों के अनुसार वह जुलाई महीने में घर से महाराष्ट्र गए थे। शुक्रवार को भी वह ड्यूटी पर गए थे, जहां कंपनी के अधिकारियों ने परिजनों को उनकी मौत की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन महाराष्ट्र पहुंचे। वहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद एंबुलेंस से शव लेकर रविवार देर रात बलारपुर गांव पहुंचे।

विज्ञापन


सुदर्शन यादव की शादी घरचित गांव निवासी सीमा यादव से हुई थी। उनके एक पुत्र राज और एक पुत्री रचना यादव हैं। मौत की खबर और शव गांव पहुंचने के बाद पत्नी सीमा, पुत्र, पुत्री और पिता जद्दू यादव का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों की हालत देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। ग्रामीणों ने बताया कि सुदर्शन यादव काफी मिलनसार और मृदुभाषी स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी मौत से गांव में भी शोक का माहौल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.