मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news youth dies after being hit by train suspicion of suicide police engaged in investigation

Chandauli News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस.

"सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है और प्रेम प्रसंग का एंगल भी सामने आया है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

8:31 PM, Jul 1, 2026

Share:

Chandauli News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस.
logo

मृतक मोनू कि फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के घरचित गांव के समीप मंगलवार देर रात डाउन रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

Img

मृतक की पहचान बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर गांव निवासी मोनू कुमार पुत्र चंद्रमोहन राम के रूप में हुई है। परिवार में माता-पिता के अलावा दो भाई अनिल और सोनू तथा दो बहनें सोनी और मोनी हैं। बड़ी बहन सोनी की शादी सकलडीहा क्षेत्र के घरचित गांव निवासी उमेश राम से हुई है। मोनू सकलडीहा कस्बे की एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। परिजनों के अनुसार, मंगलवार को वह छुट्टी लेकर सुबह अपनी बहन के घर घरचित गया था। दिनभर वहीं रहने के बाद रात में वह घर नहीं लौटा। काफी देर तक कोई संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है।

विज्ञापन

Img

मौके पर पहुंचकर परिजनों ने उसकी पहचान मोनू के रूप में की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सकलडीहा कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है और प्रेम प्रसंग का एंगल भी सामने आया है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.