Chandauli News: विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत, गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म.
"हालांकि पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।"
chandauli
9:09 PM, May 31, 2026
Share:


AI तस्वीर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली).
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के धरौली चौकी अंतर्गत मगरहीं गांव में रविवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार मगरहीं गांव निवासी 24 वर्षीय शुभम विहार की रविवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों का कहना है कि उसने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत गंभीर होने पर उसे आनन-फानन में पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। ग्रामीणों के बीच प्रेम प्रसंग से जुड़े कारणों को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
