मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news youth dies due to collision with dumper angry villagers damage vehicle

Chandauli News: डंफ़र की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन किया क्षतिग्रस्त.

"शहाबगंज थाने के उपनिरीक्षक प्रभुनाथ यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार चालक की तलाश जारी है।"

chandauli

3:22 PM, Feb 25, 2026

Share:

Chandauli News: डंफ़र की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन किया क्षतिग्रस्त.
logo

युवक को टक्कर मारने वाला डंपर ट्रक, आक्रोषित लोगों द्वारा किया गया क्षतिग्रस्त

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: रतिश कुमार, शहाबगंज, (चंदौली).

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के तिरों गांव में मंगलवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने डंफर पर ईंट-पत्थर चलाकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार तिरों गांव निवासी अजय सिंह उर्फ ट्वेंटी सिंह (22) मंगलवार शाम मोटरसाइकिल से घर की ओर जा रहे थे। गांव के मोड़ के पास भारतमाला परियोजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य में लगे एक डंफर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल चंदौली पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर खड़े डंफर पर ईंट-पत्थर चलाकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस बल ने पहुंचकर भीड़ को शांत कराया और वाहन को कब्जे में ले लिया। चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। उपनिरीक्षक प्रभुनाथ यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार चालक की तलाश जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.