ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news youth dies due to collision with unknown vehicle

Chandauli News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत.

"शहाबगंज थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार वाहन चालक की तलाश के प्रयास तेज कर दिए गए हैं"

chandauli

9:07 PM, Jan 3, 2026

Share:

Chandauli News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत.
logo

मृतक युवक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: रतीश कुमार, शहाबगंज (चंदौली).

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के केराडीह गांव के सामने चकिया–चंदौली मार्ग पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, शहाबगंज थाना क्षेत्र के बड़गांवा गांव निवासी रमेश (32) शनिवार की शाम चकिया–चंदौली मार्ग से पचवनिया गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत फरार हो गया। 

टक्कर लगते ही रमेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर छटपटाने लगा। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.