Chandauli News: चंद्रप्रभा बांध में डूबने से युवक की मौत, लौवारी कला गांव में पसरा मातम.
"नौगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक की असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में चीख-पुकार मची हुई है, जबकि गांव में भी मातम पसरा हुआ है।"
chandauli
9:01 PM, May 31, 2026
Share:


मृतक के शव के पास रोते बिलखते परिजन इकट्ठा ग्रामीण
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: लकी केसरी, नौगढ़ (चंदौली).
चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के लौवारी कला गांव निवासी एक युवक की चंद्रप्रभा बांध में डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, लौवारी कला गांव निवासी बिल्लू पुत्र बीरबल शनिवार की शाम करीब चार बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान वह चंद्रप्रभा बांध के किनारे पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बांध के पास उनका पैर अचानक फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में जा गिरे। आसपास कोई मौजूद न होने के कारण उन्हें तत्काल सहायता नहीं मिल सकी। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों की नजर पानी में डूबते युवक पर पड़ी। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए अन्य लोगों को बुलाया और बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर नौगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच भी की जा रही है। नौगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक की असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में चीख-पुकार मची हुई है, जबकि गांव में भी मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
