मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news youth dies due to drowning in pond chaos in the village

Chandauli News: पोखरे में डूबने से युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम.

"स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद युवक को पोखरे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।"

chandauli

9:03 PM, Feb 23, 2026

Share:


Chandauli News: पोखरे में डूबने से युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम.
logo

मृतक लखेद्र की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).  

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के उच्चेहरा गांव के समीप सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया।

Img

जानकारी के मुताबिक ग्राम सभा सीतापुर निवासी 25 वर्षीय लखेन्दर नहाने के लिए उच्चेहरा गांव के पास स्थित पोखरे पर गया था। नहाते समय अचानक गहराई में चले जाने से वह डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल डायल 112 पर सूचना दी।सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। 

विज्ञापन

Img

काफी मशक्कत के बाद युवक को पोखरे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज अमित कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.