Chandauli News: आंधी में पेड़ गिरने से युवक की मौत, मचा हड़कंप.
"आपको बता दें कि हाल के दिनों में तेज आंधी और तूफान के चलते जिले में कई स्थानों पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे जन-धन का नुकसान हो रहा है। मौसम विभाग की ओर से भी तेज हवाओं और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।"
chandauli
7:43 PM, Apr 29, 2026
Share:


आंधी के कारण सड़क पर गिरा पेड़
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो, चंदौली.
चंदौली। कंदवा थाना क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान इनायतपुर गांव निवासी लालू कुमार के रूप में हुई है।
अचानक बदले मौसम के बीच तेज हवाओं के कारण सड़क किनारे खड़ा पेड़ जड़ से उखड़कर गिर पड़ा। उसी समय वहां मौजूद लालू कुमार उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दें कि हाल के दिनों में तेज आंधी और तूफान के चलते जिले में कई स्थानों पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे जन-धन का नुकसान हो रहा है। मौसम विभाग की ओर से भी तेज हवाओं और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
