ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news youth dies due to gas coming out of coal stove condition of three is critical

Chandauli News: कोयले के चूल्हे से निकली गैस से युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर.

"घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है"

chandauli

7:02 PM, Jan 2, 2026

Share:

Chandauli News: कोयले के चूल्हे से निकली गैस से युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर.
logo

मृतक साहिल की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 बिछड़ी (इंडियन ऑयल गेट के समीप) में कोयले के चूल्हे से निकली जहरीली गैस की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। यह हादसा नए वर्ष के जश्न के दौरान हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 5 बिछड़ी निवासी महफूज का परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था। घर खाली होने के कारण उनके बेटे शाहिद सिद्दीकी ने गुरुवार की देर शाम नए वर्ष के उपलक्ष्य में अपने पांच दोस्तों के साथ पार्टी का आयोजन किया। पार्टी के दौरान भोजन कोयले के चूल्हे पर बनाया गया।

Img

खाना खाने के बाद दो दोस्त घर चले गए, जबकि तीन दोस्त साहिल (20), अली (25, निवासी चंद्रखा गांव) और अल्मस (23, निवासी वार्ड नंबर 16)—कमरे में ही सो गए। इस दौरान चूल्हे में जलता हुआ कोयला बिना बुझाए ही छोड़ दिया गया। बंद कमरे में कोयले से निकली गैस फैलने के कारण तीनों युवक बेहोश हो गए। शुक्रवार दोपहर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को शक हुआ। लोगों ने काफी देर तक दरवाजा पीटा, जिसके बाद किसी तरह अली ने दरवाजा खोला और वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। 

विज्ञापन

Img

इसके बाद लोगों ने तत्काल तीनों को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं अली और अल्मस की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.