ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news youth dies in sonbarsa dead body found in house

Chandauli News: सोनबरसा में युवक की मौत, घर में मिला शव.

“बलुआ थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में शनिवार देर शाम 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।”

chandauli

9:34 PM, Sep 20, 2026

Share:

Chandauli News: सोनबरसा में युवक की मौत, घर में मिला शव.
logo

मृतक अवधेश निषाद कि फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अंतर्गत सोनबरसा गांव में शनिवार देर शाम 32 वर्षीय अवधेश निषाद की मौत हो गई। देर रात परिजन घर पहुंचे तो युवक को कमरे में मृत पाया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सोनबरसा (टांडाकला) निवासी अवधेश निषाद मछली पकड़कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके तीन बच्चे हैं। घटना के समय उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। परिजनों के अनुसार देर शाम वह घर में अकेला था। रात में अन्य परिजनों के घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। मारूफपुर चौकी प्रभारी अमित सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटनास्थल की जांच की। 

विज्ञापन

चौकी प्रभारी के अनुसार युवक पूर्व में भी दो-तीन बार इस तरह की हरकत कर चुका था, जिसे परिजनों और ग्रामीणों ने बचा लिया था। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। घटना के बाद मृतक के पिता रविन्द्र, माता मनोरमा देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.