मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news youth dies of electric shock while charging mobile chaos in the family

Chandauli News: मोबाइल चार्ज में लगाते समय करंट से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम.

"बताया जा रहा है कि एक्सटेंशन बोर्ड में पहले से करंट उतर रहा था। जैसे ही उन्होंने चार्जर बोर्ड में लगाने का प्रयास किया, वह करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े।"

chandauli

5:51 PM, May 15, 2026

Share:

Chandauli News: मोबाइल चार्ज में लगाते समय करंट से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम.
logo

AI तस्वीर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अजीत जायसवाल, बबूरी (चंदौली).

चंदौली। बबुरी कस्बे के बंशीपुर मोहल्ले में बुधवार देर रात करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार बंशीपुर निवासी हर्ष मौर्या देर रात बिजली आने पर अपना मोबाइल चार्ज करने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि एक्सटेंशन बोर्ड में पहले से करंट उतर रहा था। जैसे ही उन्होंने चार्जर बोर्ड में लगाने का प्रयास किया, वह करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े।

विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही परिजन आनन-फानन में उन्हें एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मोहल्ले में घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.