Chandauli News: अनियंत्रित टेंपो पलटने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल.
"परिजनों ने बताया कि मृतक को एक सप्ताह पूर्व ही संतान हुई थी। अरबिंद चार भाइयों में सबसे छोटा था। पिता श्याम नारायण, माता दुलारी देवी, पत्नी पूनम देवी सहित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है"
chandauli
2:51 PM, Dec 20, 2025
Share:


मृतक अरबिंद की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के सिकरौरा गांव के पास शुक्रवार देर शाम टेम्पू अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार बिसुपुर गांव निवासी अरबिंद यादव (26) पुत्र श्याम नारायण यादव और अरबिंद उर्फ भांगी (28) पुत्र रामाश्रय यादव किसी कार्य से पक्खोपुर गए थे। देर शाम टेम्पू से घर लौटते समय सिकरौरा के पास टेम्पू अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद टेम्पू चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने अरबिंद यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक को एक सप्ताह पूर्व ही संतान हुई थी। अरबिंद चार भाइयों में सबसे छोटा था। पिता श्याम नारायण, माता दुलारी देवी, पत्नी पूनम देवी सहित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
