Chandauli News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर घायल.
"सदर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है गया है और फरार वाहन और चालक की तलाश में पुलिस जुड़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।"
chandauli
8:42 PM, Jan 24, 2026
Share:


मृतक पंकज की फ़ाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अजीत जायसवाल, बबूरी (चंदौली).
चंदौली। जनपद के नेगुरा फूटिया मोड़ के पास शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन तेज गति में था और लापरवाही से चलाया जा रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में घायल युवक की हालत नाजुक देख उसे तत्काल ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। मृतक की पहचान पंकज कुमार के रूप में हुई है, जो बड़के गांव दुदे थाना बबूरी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पंकज की शादी एक वर्ष पूर्व ही आरती देवी से हुई थी। इस हादसे ने नवविवाहित परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। सदर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है गया है और फरार वाहन और चालक की तलाश में पुलिस जुड़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



