Chandauli News: हाईटेंशन तार गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर उठाए सवाल.
"चकरघट्टा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं विद्युत विभाग के जेई राजेश कुमार ने भी घटना की पुष्टि करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की बात कही है।"
chandauli
12:31 AM, Apr 6, 2026
Share:


मृतक के शव के पास रोते बिलखते परिजन
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: लकी केशरी, नौगढ़ (चंदौली).
चंदौली। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के टिकुरिया गांव में रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 42 वर्षीय संजय यादव की जान चली गई। बताया जा रहा है कि गांव के ऊपर से गुजर रहा जर्जर हाईटेंशन तार अचानक टूटकर उन पर गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गए। घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों ने इस घटना के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर तारों की समस्या बनी हुई थी और कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समय रहते सुधार कार्य होता तो यह हादसा टल सकता था। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
चकरघट्टा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं विद्युत विभाग के जेई राजेश कुमार ने भी घटना की पुष्टि करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की बात कही है। इस हादसे ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था की खामियों और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



