मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news youth going to tilak ceremony attacked with sticks and shovels

Chandauli News: तिलक समारोह में जा रहे युवकों पर लाठी-डंडे और फावड़े से हमला.

"पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।₹

chandauli

11:27 PM, May 14, 2026

Share:

Chandauli News: तिलक समारोह में जा रहे युवकों पर लाठी-डंडे और फावड़े से हमला.
logo

पूरे मामले की जानकारी देता हमले में घायल युवक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के धूरीकोट गांव में तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे दो युवकों पर रास्ते में हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने युवकों को रोककर लाठी-डंडे और फावड़े से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में विकास विश्वकर्मा और नागेश घायल बताए जा रहे हैं। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मारपीट के दौरान विकास विश्वकर्मा के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन

घायल पक्ष की ओर से चंदौली कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.