Chandauli News: कार बाइक की टक्कर के दौरान घायल युवक की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत, परिजनों में मचा कोहराम.
"घरचित गांव निवासी 27 वर्षीय मुलायम यादव और 22 वर्षीय मोनू गोंड बाइक से सकलडीहा आ रहे थे। तभी चंदौली-सकलडीहा मार्ग पर वैगनआर कार से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में आसपास के लोगों और राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सकलडीहा सीएचसी पहुंचाया। जहां चिंताजनक हालत देख चिकित्सकों ने मोनू गोंड को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया"
chandauli
8:40 PM, Oct 23, 2025
Share:


मृतक युवक मोनू गोड़ की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.
चंदौली। सकलडीहा कस्बा स्थित सकलडीहा-चंदौली मार्ग पर बीते सोमवार को एक पेट्रोल पंप के समीप कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। जिसमें बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। एक की स्थिति काफी गंभीर होने पर सकलडीहा सीएचसी के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
गुरुवार को इलाज के दौरान 22 वर्षीय मोनू गोंड की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घरचित गांव निवासी श्यामजीत यादव का (27) वर्षीय पुत्र मुलायम यादव और स्व. दिनेश गोंड का (22) वर्षीय पुत्र मोनू गोंड बाइक से सकलडीहा आ रहे थे। तभी प्रतिमा पेट्रोल पंप के समीप चंदौली-सकलडीहा मार्ग पर वैगनआर कार से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में आसपास के लोगों और राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सकलडीहा सीएचसी पहुंचाया। जहां गंभीर और चिंताजनक हालत देख चिकित्सकों ने मोनू गोंड को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
गुरूवार को इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मोनू की मौत हो गई। मोनू की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं पहले ही पुलिस ने वैगन आर कार को कब्जे में ले लिया है। सकलडीहा कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि घायल मोनू की मौत हो गई है। परिजनों की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



