मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news youth injured in collision with school bus admitted to hospital

Chandauli News: स्कूल बस की टक्कर से युवक घायल, अस्पताल में भर्ती.

"पीएचसी शहाबगंज के डॉक्टर के अनुसार युवक को शरीर में कई जगह चोटें आई हैं, हालांकि फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।"

chandauli

8:20 PM, Feb 13, 2026

Share:

Chandauli News: स्कूल बस की टक्कर से युवक घायल, अस्पताल में भर्ती.
logo

घायल का इलाज करते डॉक्टर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: रतिश कुमार, शहाबगंज, चंदौली)

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के बड़ौरा चौराहे पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार सिंहरौल निवासी 22 वर्षीय प्रकाश बाइक से इलिया की ओर से आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक स्कूल बस ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही प्रकाश सड़क पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन

मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस से घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. मणिकेश सिंह ने उसका उपचार किया।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.