मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news youth jumped in front of the train at ddu junction pelted stones at the engine grp saved his life

Chandauli News: डीडीयू जंक्शन पर ट्रेन के आगे कूदा युवक, इंजन पर किया पथराव, जीआरपी ने बचाई जान.

"जीआरपी डीडीयू के अनुसार युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था और उसने आत्महत्या के इरादे से ट्रेन के आगे कूदने की बात स्वीकार की। समय रहते जीआरपी जवानों की सतर्कता से उसकी जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया।"

chandauli

1:27 PM, Jun 25, 2026

Share:

Chandauli News: डीडीयू जंक्शन पर ट्रेन के आगे कूदा युवक, इंजन पर किया पथराव, जीआरपी ने बचाई जान.
logo

ट्रेन के सामने कूदने वाला युवक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। डीडीयू जंक्शन पर बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक शकूर बस्ती-धनबाद स्पेशल ट्रेन के सामने अचानक पटरी पर कूद गया। युवक ने ट्रेन रुकने के बाद इंजन पर पथराव भी शुरू कर दिया, जिससे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।

घटना प्लेटफॉर्म संख्या तीन की है, जहां शाम करीब 3:43 बजे ट्रेन प्रवेश कर रही थी। इसी दौरान फुटओवर ब्रिज के पास एक युवक पटरी पर कूद गया। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे जीआरपी कोतवाली लाया गया, जहां पूछताछ में उसने अपना नाम रमेश चंद (45) निवासी बाउडीह गांव, जनपद मऊ बताया।

विज्ञापन

जीआरपी डीडीयू के अनुसार युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था और उसने आत्महत्या के इरादे से ट्रेन के आगे कूदने की बात स्वीकार की। समय रहते जीआरपी जवानों की सतर्कता से उसकी जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल युवक से पूछताछ कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.