Chandauli News: स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार.
"धनंजय सहारनपुर में फूलों का व्यवसाय करते थे। उनके परिवार में पत्नी, आठ वर्षीय पुत्री आकांक्षा, पांच वर्षीय पुत्र विशाल और तीन वर्षीय पुत्र बिट्टू हैं।पुलिस फरार बस चालक की तलाश में जुटी है तथा पूरे मामले की विधिक कार्रवाई की जा रही है।"
chandauli
6:34 PM, Jul 6, 2026
Share:


मृतक धनंजय की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ बनवा गांव के पास सोमवार दोपहर स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान नरौली गांव निवासी स्वर्गीय ईश्वर चंद्र के पुत्र धनंजय के रूप में हुई। वह किसी कार्य से चहनिया जा रहे थे। हिंगुतरगढ़ बनवा के पास सामने से आ रही एक स्कूल बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हेलमेट न पहनने के कारण धनंजय के सिर में गंभीर चोट लगी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
धनंजय सहारनपुर में फूलों का व्यवसाय करते थे। उनके परिवार में पत्नी, आठ वर्षीय पुत्री आकांक्षा, पांच वर्षीय पुत्र विशाल और तीन वर्षीय पुत्र बिट्टू हैं। घटना के समय उनकी पत्नी मायके गई थीं। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस फरार बस चालक की तलाश में जुटी है तथा पूरे मामले की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
