ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news youth suddenly jumped from the roof in the district hospital there was chaos

Chandauli News: जिला अस्पताल में छत से युवक ने अचानक छलांग लगाई, मची अफरातफरी.

"सदर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि युवक नशे की हालत में किसी मरीज को देखने गया था, जहाँ उसने अस्पताल की छत से छलांग लगा दी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है"

chandauli

2:28 PM, Sep 6, 2025

Share:

Chandauli News: जिला अस्पताल में छत से युवक ने अचानक छलांग लगाई, मची अफरातफरी.
logo

जिला अस्पताल में भर्ती छत से कूदा युवक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जिला अस्पताल स्थित हेरीटेज मातृशिशु अस्पताल में गुरुवार की देर रात अफरा-तफरी मच गई। जब नशे में धुत्त एक युवक एमसीएच विंग की छत से कूद गया। अचानक हुई इस घटना से चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। युवक बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, घटना को लेकर अस्पताल में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली के वार्ड नंबर 11, संजय नगर निवासी 25 वर्षीय फत्तेबहादुर उर्फ गोलू हेरीटेज मातृशिशु अस्पताल में किसी को देखने गया था। तभी नशे की हालत में वह छत पर पहुंच गया और वहां से नीचे छलांग लगा दी। यह देखकर चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। फत्तेबहादुर के दोनों पैरों की हड्डी टूट गई। वहाँ मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस बाबत सदर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि युवक नशे की हालत में किसी मरीज को देखने गया था, जहाँ उसने अस्पताल की छत से छलांग लगा दी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.