ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/congress celebrated priyanka gandhi s birthday by distributing blankets in the old age home discussed the party s policies

वृद्धाश्रम में कंबल बांटकर मनाया कांग्रेस ने प्रियंका गांधी का जन्मदिन, पार्टी के नीतियों पर की गईं चर्चा.

सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन सोनभद्र में मनाया गया। इस अवसर पर घोरावल विधानसभा क्षेत्र के छक्का स्थित वृद्धाश्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) के नेतृत्व में वृद्धजनों को कंबल वितरित किए गए।

sonbhadra

2:55 PM, Jan 12, 2026

Share:

वृद्धाश्रम में कंबल बांटकर मनाया कांग्रेस ने प्रियंका गांधी का जन्मदिन, पार्टी के नीतियों पर की गईं चर्चा.
logo

कंबल वितरण के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी की लंबी उम्र की कामना की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन सोनभद्र में मनाया गया। इस अवसर पर घोरावल विधानसभा क्षेत्र के छक्का स्थित वृद्धाश्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) के नेतृत्व में वृद्धजनों को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि देश की आजादी के बाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जनपद सोनभद्र में कई कार्ययोजनाओं का लोकार्पण किया था।

Img

उन्होंने रिहंद डैम, हिंडालको इंडस्ट्री, एनटीपीसी, अनपरा/ओबरा तापीय परियोजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि कांग्रेस का सोनभद्र से गहरा नाता रहा है। दुबे ने स्वर्गीय रामप्यारे पनिका को आदिवासियों का नेता बताया और कहा कि उनका पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से गहरा लगाव था। उन्होंने दलितों और आदिवासियों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। कांग्रेस की सोच थी कि जनपद के दलित, आदिवासी, किसान, मजदूर, महिलाएं और व्यापारी वर्ग को दर-दर की ठोकरें न खानी पड़ें, इसी उद्देश्य से इन कल-कारखानों का निर्माण कराया गया था। उन्होंने घोरावल विधानसभा के उम्भा में आदिवासियों पर हुए अन्याय का भी उल्लेख किया।

विज्ञापन

Img

दुबे ने बताया कि प्रियंका गांधी ने दिल्ली से आकर आदिवासियों के लिए आवाज उठाई थी, हालांकि उन्हें वहां पहुंचने से रोका गया था। यह घटना कांग्रेस और गांधी परिवार के सोनभद्र से गहरे जुड़ाव को दर्शाती है। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी की लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रियंका गांधी फिर से उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनेंगी और 1989 से पहले की तरह कांग्रेस सरकार सभी वर्गों के लिए काम करेगी, जिससे प्रदेश में खुशहाली आएगी और एक अच्छे समाज का निर्माण होगा। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता आशुतोष ने पार्टी के कार्यों और नीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी जैसे नेताओं ने हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी लिमिटेड और एनसीएल लिमिटेड जैसी प्रमुख परियोजनाओं की स्थापना की थी।

Img

कांग्रेस नेताओं ने वर्तमान और पिछली सरकारों पर सोनभद्र जनपद की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 1989 के बाद से इस क्षेत्र को अछूता छोड़ दिया गया है। नेताओं के अनुसार, स्थानीय आदिवासी, युवा, किसान और महिलाएं खुद को बाहरी महसूस कर रहे हैं। उन्हें यहां की कंपनियों और फैक्ट्रियों में रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं। इस दौरान आदिवासियों के मुद्दों पर प्रियंका गांधी की सक्रियता का भी उल्लेख किया गया। नेताओं ने कहा कि प्रियंका गांधी ने कुंभ कांड जैसे मामलों में आदिवासियों का समर्थन किया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने की उम्मीद जताई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में भारतीय युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा, व्यापार मंडल कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल जैन, राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता, कांग्रेस नेता ओम प्रकाश भारती, सोशल ऑडिट डिपार्मेंट के जिला अध्यक्ष सुशील राव, प्रमोद प्रजापति के साथ लोग उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.