Firozabad News: धुरंधर 2 देखकर बोले ASP अनुज चौधरी, हर कोई देखे देशभक्ति से भरपूर फिल्म.
"एएसपी ने आगे कहा कि देशविरोधी गतिविधियों जैसे अवैध हथियार मंगाना और जाली नोटों की तस्करी जैसे मामलों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ऐसे में फिल्म में दिखाए गए किरदार का विरोध करना समझ से परे है।"
firozabad
11:37 AM, Mar 29, 2026
Share:


थिएटर से फिल्म देखकर बाहर निकलते एसपी अनुज चौधरी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
फिरोजाबाद। यूपी पुलिस में “सिंघम” के नाम से चर्चित अपर पुलिस अधीक्षक अनुज चौधरी ने रविवार को सिनेमा हॉल में फिल्म धुरंधर 2 देखी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसे देशभक्ति से ओत-प्रोत बताते हुए आम लोगों से भी इसे देखने की अपील की। एएसपी ने कहा कि फिल्म में उन गुमनाम देशभक्तों की कहानी दिखाई गई है, जो बिना किसी पहचान के दुश्मन देश में जाकर राष्ट्र की रक्षा करते हैं।
एएसपी अनुज चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस तरह की फिल्में युवाओं में देश के प्रति समर्पण और गर्व की भावना जगाती हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म का संदेश मजबूत है और हर नागरिक को इसे समझना चाहिए। वहीं फिल्म में माफिया अतीक अहमद जैसे किरदार को दिखाए जाने के सवाल पर एएसपी ने साफ कहा कि यदि किसी अपराधी को उसी रूप में दर्शाया गया है जैसा वह वास्तविक जीवन में था, तो इसमें कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अतीक अहमद एक कुख्यात अपराधी था और उसके ऊपर लगे गंभीर आरोपों को देखते हुए फिल्म में उसका वैसा ही चित्रण किया गया है।
विज्ञापन
एएसपी ने आगे कहा कि देशविरोधी गतिविधियों जैसे अवैध हथियार मंगाना और जाली नोटों की तस्करी जैसे मामलों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ऐसे में फिल्म में दिखाए गए किरदार का विरोध करना समझ से परे है।
