Gazipur News: दोस्त को बचाने के दौरान गंगा में डूबा 12 वर्षीय किशोर, मचा कोहराम.
"पुलिस के साथ SDRF वाराणसी की टीम भी गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। समाचार लिखे जाने तक किशोर का पता नहीं चल सका था और तलाश अभियान जारी था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से खोज अभियान तेज करने की मांग की है।"
chandauli
6:25 PM, Jun 3, 2026
Share:


गंगा में डूबे किशोर की तलाश करते एसडीआरएफ की टीम
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story by : अनिल कुमार, गाजीपुर ब्यूरो.
गाज़ीपुर। जनपद के कोतवाली क्षेत्र स्थित ददरीघाट पर बुधवार को गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। 12 वर्षीय किशोर अंकित गंगा नदी में डूब गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार अंकित अपनी दादी, परिवार के अन्य सदस्यों और दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने ददरीघाट आया था। स्नान के दौरान उसका एक साथी गहरे पानी में डूबने लगा। अंकित ने साहस का परिचय देते हुए अपने दोस्त को सुरक्षित बाहर निकाल दिया, लेकिन खुद तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में समा गया। बताया जाता है कि अंकित कक्षा 7 का छात्र था। वह मूल रूप से गौशाबाद गांव का निवासी था और जौनपुर में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
पुलिस के साथ SDRF वाराणसी की टीम भी गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। समाचार लिखे जाने तक किशोर का पता नहीं चल सका था और तलाश अभियान जारी था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से खोज अभियान तेज करने की मांग की है।
