मुख्य खबरें/न्यूज़/ghazipur news bike rider hit by dumper after colliding with nilgai both died on the spot video goes viral

Ghazipur News: नीलगाय से टकराने के बाद डंपर की चपेट में आया बाइक सवार, दोनों की मौके पर मौत, वीडियो वायरल.

“गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक बाइक सवार की अचानक नीलगाय से टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार और नीलगाय दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।”

chandauli

11:41 AM, Aug 5, 2026

Share:

Ghazipur News: नीलगाय से टकराने के बाद डंपर की चपेट में आया बाइक सवार, दोनों की मौके पर मौत, वीडियो वायरल.
logo

सड़क पर बाइक सवार युवक से टकराता मिल जाए पीले घेरे में

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story by : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

गाजीपुर। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के देवकठिया गांव स्थित हाईवे पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के अनुसार, एक बाइक सवार दूध बेचकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई और बाइक से टकरा गई।

Img

टक्कर के बाद बाइक सवार और नीलगाय सड़क पर गिर पड़े। तभी उसी समय पीछे से आ रहे एक डंपर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में बाइक सवार और नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और सूचना पुलिस को दी गई। इस घटना के बाद ट्रैफिक व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सावन के सोमवार पर भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस विभाग ने हाईवे पर भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री लागू की थी। इसके बावजूद दोपहर करीब 2 बजे डंपर के हाईवे पर पहुंचने से नियमों के पालन को लेकर प्रश्न खड़े हो गए हैं। 

विज्ञापन

Img

हालांकि, इस संबंध में पुलिस या प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूर्वांचल भास्कर वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.