मुख्य खबरें/न्यूज़/in the joint action of babhni police and antf ghazipur smuggler arrested with 50 5 kg of illegal ganja and drugs recovered

बभनी पुलिस व एएनटीएफ गाजीपुर की संयुक्त कार्रवाई में 50.5 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर एवं बरामद मादक पदार्थ।

बभनी पुलिस और एएनटीएफ गाजीपुर की संयुक्त टीम ने आदिवासी आश्रम के पास चेकिंग के दौरान 50.5 किलो अवैध गांजा के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी बरामद किया गया। आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर प्रयागराज व कौशाम्बी समेत अन्य स्थानों पर सप्लाई करता था।

sonbhadra

10:55 PM, Aug 2, 2026

Share:

बभनी पुलिस व एएनटीएफ गाजीपुर की संयुक्त कार्रवाई में 50.5 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर एवं बरामद मादक पदार्थ।
logo

बभनी पुलिस व एएनटीएफ गाजीपुर की संयुक्त कार्रवाई में 50.5 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर एवं बरामद मादक पदार्थ।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

सोनभद्र पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बभनी थाना पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर की संयुक्त टीम ने 50 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रविवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर संयुक्त टीम ने बभनी थाना क्षेत्र स्थित आदिवासी आश्रम के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। शाम करीब 6:39 बजे एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 50 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पवन पाल (28) पुत्र अवध नारायण पाल, निवासी गोहानी कलां, थाना चरवां, जनपद कौशाम्बी के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह उड़ीसा से गांजा लाकर प्रयागराज, कौशाम्बी और अन्य जनपदों में सप्लाई करता था। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना बभनी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद गांजा और तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन (UP73AT0265) को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.