ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/jaunpur news horrible head on collision between school van and bus many children injured

Jaunpur News: स्कूली वैन और बस की आमने-सामने भीषण टक्कर, कई बच्चे घायल.

“जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर में गुरुवार सुबह DRM International School की स्कूली वैन और बस की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कई बच्चे घायल हो गए। कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।”

jaunpur

5:57 PM, Aug 20, 2026

Share:

Jaunpur News: स्कूली वैन और बस की आमने-सामने भीषण टक्कर, कई बच्चे घायल.
logo

अस्पताल में भर्ती घायल बच्चों को देखने पहुंचे जिलाधिकारी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर में गुरुवार सुबह DRM इंटरनेशनल स्कूल, मधुपुर की स्कूल वैन और एक बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वैन में सवार कई बच्चे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

Img

जिला अस्पताल में बच्चों का इलाज चल रहा है। जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन और सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों का हाल जाना। डीएम ने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश देते हुए कहा कि इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हादसे के बाद स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने जिले में संचालित सभी स्कूल बसों और वैन की फिटनेस, परमिट, बीमा, चालक का लाइसेंस और सुरक्षा मानकों की तत्काल जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि हादसों के बाद जांच के बजाय नियमित रूप से वाहनों की जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन

Img

बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने में स्कूली वाहन से जुड़ी यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले सुजानगंज क्षेत्र में भी हादसा सामने आया था। जिलाधिकारी ने सभी स्कूल प्रबंधकों और वाहन संचालकों को बच्चों की सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.