मुख्य खबरें/न्यूज़/mau news objectionable post against mp rajiv rai police registered fir under it act

Mau News: सांसद राजीव राय के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, IT एक्ट में पुलिस ने एफआईआर किया दर्ज.

"कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। संबंधित फेसबुक आईडी और आईपी एड्रेस की जांच कर आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका स्पष्ट की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही जा रही है।"

mau

12:12 PM, Mar 29, 2026

Share:

Mau News: सांसद राजीव राय के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, IT एक्ट में पुलिस ने एफआईआर किया दर्ज.
logo

सपा सुप्रीमो के साथ सांसद राजीव राय

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

मऊ। जनपद के घोसी क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी और चरित्र हनन का मामला सामने आया है। इस प्रकरण को लेकर उनके निजी सहायक प्रभात राय ने कोतवाली नगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Img

तहरीर के आधार पर पुलिस ने “समाजवादी लोगों की आवाज” और “गांव समाज” नामक फेसबुक आईडी संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में अनिल कुमार यादव को नामजद किया गया है, जबकि एक अन्य अज्ञात व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Img

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी आईडी बनाकर सांसद के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक पोस्ट किए गए, जिससे उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि यह कृत्य सुनियोजित तरीके से किया गया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.