मुख्य खबरें/न्यूज़/mirzapur news 21 year old youth died due to lightning the deceased had appeared in neet exam

Mirzapur News: आकाशीय बिजली गिरने से 21 वर्षीय युवक की मौत, नीट परीक्षा में शामिल हुआ था मृतक.

“मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।”

mirzapur

10:58 AM, Aug 5, 2026

Share:

Mirzapur News: आकाशीय बिजली गिरने से 21 वर्षीय युवक की मौत, नीट परीक्षा में शामिल हुआ था मृतक.
logo

मृतक रोहित चौहान की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story by: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

मिर्जापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में मंगलवार सुबह तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार मानिकपुर निवासी रोहित चौहान (21), पुत्र मुरारी चौहान, मंगलवार सुबह अपने खेत की ओर गया था। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज बारिश के साथ गरज-चमक शुरू हो गई। खेत से वापस लौटते समय वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रोहित तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और पढ़ाई में काफी होनहार था। उसने वर्ष 2026 की नीट परीक्षा में भी भाग लिया था और परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं।

विज्ञापन

घटना की सूचना पर अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मिर्जापुर भेज दिया। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.