Mirzapur News: ट्रक मकान में घुसा, तीन की मौत, दो गंभीर वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर.
अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन चौराहे के पास गुरुवार तड़के टायर फटने से एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान में घुस गया। हादसे में राजाराम (47), सुखिया (70) और चांदतारा (45) की मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय सुहानी और 45 वर्षीय सुनील शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
sonbhadra
10:52 AM, Jul 16, 2026
Share:


मीरजापुर के अहरौरा में ट्रक मकान में घुसा, हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ और जांच में जुटी पुलिस।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
मीरजापुर।
अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन चौराहे के पास गुरुवार तड़के करीब तीन बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रहा एक ट्रक टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान में घुस गया। हादसे की सूचना मिलते ही अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चचेरी मोड़, चुनार भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में राजाराम (47), सुखिया (70) और चांदतारा (45) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार हादसे में घायल 12 वर्षीय सुहानी और 45 वर्षीय सुनील शर्मा का वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में ट्रक का टायर फटना हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
