मुख्य खबरें/न्यूज़/mirzapur news young man beaten with slippers at middle of intersection girl s high voltage drama captured on camera watch video

Mirzapur News: बीच चौराहे पर युवक की चप्पलों से पिटाई, युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा कैमरे में कैद.देखिये वीडियो

"युवक के परिजनों का आरोप है कि एक वर्ष पूर्व हुए उसके भाई के नृशंस हत्या मामले से यह विवाद जुड़ा है। उनका कहना है कि हत्यारोपियों के इशारे पर युवती को आगे कर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया और अब सरेआम पिटाई कर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।"

mirzapur

5:02 PM, Mar 29, 2026

Share:

Mirzapur News: बीच चौराहे पर युवक की चप्पलों से पिटाई, युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा कैमरे में कैद.देखिये वीडियो
logo

बीच बाजार युवती का हाइ वोल्टेज ड्रामा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: मयंक जायसवाल, ब्यूरो, मिर्जापुर.  यूपी.

मिर्जापुर। थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के तुलसी चौक मोहल्ले में बीच चौराहे पर एक युवती द्वारा युवक को चप्पलों से पीटने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

Img

बताया जा रहा है कि युवती ने सुनियोजित तरीके से युवक को चौराहे पर रोका और उसकी पिटाई शुरू कर दी। हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान युवती के परिजन मौके पर मौजूद थे और पूरी घटना का वीडियो बना रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिटाई के दौरान आसपास भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। मामले की पृष्ठभूमि में दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले युवती ने युवक और उसके पिता के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं युवक ने इन आरोपों को फर्जी बताते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट में अपील कर रखी है।

विज्ञापन

Img

इधर युवक के परिजनों का आरोप है कि एक वर्ष पूर्व हुए उसके भाई के नृशंस हत्या मामले से यह विवाद जुड़ा है। उनका कहना है कि हत्यारोपियों के इशारे पर युवती को आगे कर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया और अब सरेआम पिटाई कर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.