मुख्य खबरें/न्यूज़/pilibhit news lover tied to a pillar and beaten brutally video goes viral police in action mode

Pilibhit News: प्रेमी को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, एक्शन मोड में पुलिस.

"सीओ बीसलपुर प्रगति चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।"

pilibhit

11:27 AM, Mar 29, 2026

Share:

Pilibhit News: प्रेमी को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, एक्शन मोड में पुलिस.
logo

आरोपी प्रेमी को पकड़ कर ले जाते ग्रामीण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

पीलीभीत। जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को लड़की पक्ष के लोगों ने बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीट दिया। घटना का वीडियो तीन दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया और पुलिस हरकत में आ गई।

Img

जानकारी के अनुसार, ग्राम पौटा कला निवासी 22 वर्षीय आरिफ 24 मार्च की शाम घर से दौड़ लगाने के लिए निकला था। आरोप है कि इसी दौरान गांव खमरिया के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और खमरिया स्टेशन के पास बिजली के खंभे से बांधकर लात-घूंसों और डंडों से जमकर पिटाई की। किसी तरह युवक वहां से छूटकर घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़ित के पिता शफीक शाह ने देर रात बरखेड़ा थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

Img

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि युवक अपनी परिचित युवती से मिलने गया था, जहां युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और सरेआम पिटाई कर दी। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। सीओ बीसलपुर प्रगति चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। मामले की गहन जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.